BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गरीबों के हक पर डाका! कवर्धा में सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, CCTV के निर्देश हवा में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा जिले में सरकारी सिस्टम की लापरवाही और चोरों की बेखौफ हरकत एक बार फिर सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर 26 क्विंटल सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक नाप-तौल मशीन लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह चावल गरीब परिवारों को अन्नपूर्णा योजना के तहत वितरण के लिए रखा गया था।

जानकारी के अनुसार राशन दुकान के सेल्समैन ने शनिवार को ग्रामीणों को राशन वितरण के बाद दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह जब वह शेष हितग्राहियों को राशन देने पहुंचा तो दुकान के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा करीब 26 क्विंटल चावल और डिजिटल तौल मशीन गायब थी, जबकि अन्य सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

बताया जा रहा है कि चोरी गए चावल और मशीन की कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पहले विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और फिर पिपरिया थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानों में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश दुकानों में आज तक कैमरे नहीं लगाए गए। यदि कैमरे लगे होते तो चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा करना आसान हो सकता था।

इधर गरीबों के लिए रखे गए चावल की चोरी से ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे-सीधे गरीबों के हक पर डाका है और प्रशासन को जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी गया राशन वापस दिलाना चाहिए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

30 मार्च को मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन

Bhuvan Patel

होलिका दहन के रात मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Bhuvan Patel

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर की गई बड़ी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!