BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

FIR से तिलमिलाया युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, दशरंगपुर में सांसें थमीं – घंटों चला ड्रामा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज़ होकर सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

टावर पर चढ़े युवक की पहचान मनीष चंद्राकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में मनीष सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी और उसके दो साथियों को जेल भेजा जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, इसी कार्रवाई से आक्रोशित होकर मनीष ने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। घटना के दौरान पूरे गांव की नजरें टावर पर टिकी रहीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

कलेक्टर और ज़िला शिक्षा अधिकारी के आदेश अवहेलना , मैडम अधीक्षिका से शिक्षिका बनने तैयार नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!