BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसिटी न्यूज़

14 दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार:  पुलिस का बड़ा शिकंजा, 32 साल से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में कानून से बचकर भाग रहे वारंटियों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए 14 दिवसीय विशेष अभियान में कुल 93 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करने वालों के लिए बच निकलना आसान नहीं होगा।

25 मई से 7 जून 2026 तक चले विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न केवल जिले में बल्कि रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और बेमेतरा सहित विभिन्न जिलों में दबिश देकर फरार वारंटियों की तलाश की। लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप 30 स्थाई वारंट और 63 गिरफ्तारी वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की गई।

अभियान की सबसे उल्लेखनीय सफलता 32 वर्ष पुराने एक स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी रही, जो वर्षों से कानून की पकड़ से बाहर था। पुलिस टीमों ने तकनीकी जानकारी, स्थानीय सूचनाओं और लगातार दबिश की रणनीति के जरिए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की अनदेखी करने वाले आरोपियों पर अब लगातार कार्रवाई होगी और चाहे वे किसी भी जिले में छिपे हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे। अभियान के दौरान विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों की धरपकड़ को अंजाम दिया।

जिले में बढ़ती सख्ती के बीच यह अभियान अपराधियों और वारंटियों के लिए चेतावनी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालयीन आदेशों के पालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे प्रभावी और व्यापक कार्रवाई में से एक माना जा रहा 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ओड़ाडबरी पंचायत में महेश चन्द्रवँशी ने निर्माणकार्य का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली नाबालिग की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Bhuvan Patel

कुंडा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में स्तनपान सप्ताह का आयोजन ,

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!