BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

बैंक के बाहर बुजुर्ग से साढ़े तीन लाख की लूट, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शहर के दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक के समीप दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट की घटना ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बैंक परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच हुई इस वारदात से आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग अपने निजी कार्य के लिए बैंक से 3.50 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार होने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग घबरा गए और शोर मचाने लगे।
बुजुर्ग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यदि स्थानीय लोग तत्परता नहीं दिखाते, तो आरोपी आसानी से फरार हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
हालांकि, दिनदहाड़े बैंक के पास हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम हैं? शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है? यदि भीड़ मौजूद नहीं होती तो बुजुर्ग की मेहनत की कमाई का क्या होता?
लगातार सामने आ रही चोरी, लूट और आपराधिक घटनाओं के बीच नागरिकों का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि आम लोगों में भय का वातावरण समाप्त हो सके और अपराधियों के हौसलों पर अंकुश लगाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाइव के चपेट में आने से कक्षा 9 की छात्रा की मौत

Bhuvan Patel

पंडरिया की बेटियों को मिला नया संबल – विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 5 और निःशुल्क बसें

Bhuvan Patel

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने मनाया काला दिवस, जय स्तंभ चौक में 50 मोमबत्तियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!