BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यआवश्यकताज्योतिषबड़ी खबरमंडी भावलेखव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: अलग-अलग गांवों में युवकों ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

सीधीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

बहरी थाना अंतर्गत शुक्रवार को दो युवकों का लटकता हुआ शव मिला। दोनों की लाश अलग-अलग स्थान पर मिली है। यह घटनाएं एक-दूसरे से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 11 बजे सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत देवगमा पंचायत के ग्राम कचरी मोहल्ला और ग्राम खुटेली में अलग-अलग स्थानों में दो शव बरामद हुए हैं। दोनों युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने शव को देखकर बहरी पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।

ग्राम कचरी में सागौन के पेड़ में हेमनाथ कोल पिता बंशीलाल कोल (20) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वहीं ग्राम खुटेली में पंकज कोल पिता शिवबहोर कोल (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाते ही बहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ग्राम देवरी में कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने हितग्राहियों के पास पहुंचे सीईओ

Bhuvan Patel

ऑनलाइन IPL सट्टा का कारोबार, करोड़ों का लेन-देन: 10 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से चलाते थे ऑनलाइन IPL सट्टा का कारोबार, करोड़ों का लेन-देन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!