राजीव युवा मितान के सदस्यों को किया सम्मानित
कवर्धा :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत ओड़ाडबरी मे सीसी रोड़ निर्माण कार्य की भूमिपूजन छत्तीसगढ़ राज्य पिछडा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी एवँ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया तथा उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के सम्मानित वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विकास कार्यों की सौगात पाकर सम्बन्धित ग्रामीण जन काफ़ी उत्साहित रहें। मुख्य अतिथि महेश चन्द्रवँशी ने सर्वप्रथम ग्राम के जैत खम्भ में जाकर सभी ग्रामीणों के साथ गुरु घासीदास बाबा की पूजा अर्चना किया तथा विधिवत भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न कर ग्रामीणो को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार की विकास के प्रति समर्पण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत चर्चाए किया तथा ग्राम पंचायत ओड़ाडबरी के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को टी शर्ट वितरण कर उन्हें सम्मानित किया ।ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की निर्माण के लिए महेश चन्द्रवँशी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए ।




