BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा विधानसभा में विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम चरडोंगरी के दो दर्जन लोगों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
 प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया।
 ओंकार साहू एवं धनमंत्री के नेतृत्व में अशोक साहू, कुलेश्वर साहू, जयप्रकाश साहू, अनिल चन्द्रवंशी, लाला धु्रर्वे, ऋषि साहू, मोहित चन्द्रवंशी, जगन्नाथ विश्वकर्मा, योगेन्द्र चन्द्रवंशी, राजु साहू, सुनिल यादव, गोपाल चन्द्रवंशी, दिनेश साहू, राम साहू, धनुष साहू, अमरू साहू, जगमोहन साहू, अजय साहू विकास साहू, रज्जु साहू, नारायण यादव एवं अजय चन्द्रवंशी ने अकबर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में 20 रुपये के बीज को 10 में बेचने मजबूर वनवासी जागरूकता की कमी 

Bhuvan Patel

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव में की सहभागिता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का दिया संदेश

Bhuvan Patel

अमित शाह ने कुंभ में लगाई डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!