BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

चखना सेंटर के साथ अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम सिल्हाटी बस स्टैंड के पास स्थित रवि चिकन सेंटर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है कि जानकारी पुलिस को प्राप्त हुआ । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों में रवि देवांगन (पिता: शत्रोहन देवांगन, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: सिल्हाटी) के कब्जे से एक काले-नीले रंग के थैले में 21 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ML भरी हुई, कुल 3.780 बल्क लीटर, मूल्य ₹1890) और आकाश जोगी (पिता: स्व. भुवन जोगी, उम्र: 26 वर्ष, निवासी: लाखाटोला) के पास से शराब बिक्री की नगद रकम ₹400 जब्त की गई।
गवाहों की उपस्थिति में जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2290 आंकी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स/लोहरा में अपराध क्रमांक 352/24, धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक की अपील
जिले में अवैध शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जताया आभार

Bhuvan Patel

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: चोरी की जांच करने पहुंचे जवानों पर ग्रामीणों ने बोला धावा, तीन घायल, चार आरोपी हिरासत में

Bhuvan Patel

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी कल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!