कवर्धा , पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरडोंगरी के कृषक शिरोमणि स्वराज ठाकुर,रोहित ठाकुर के द्वारा अपने खेत में गर्मी धान लगाए हुए है। खेत की चारों तरफ जाली तार में फसल सुरक्षा हेतु घेरा लगाए हुए है । कृषकों के द्वारा अवैध तरीके से करेंट लगा दिए है । जिसके चपटे में पशुपालक उमेद परस्ते पिता इतवार परस्ते एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गया। मिली जानकारी अनुसार पशुपालक उमेद परस्ते अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए 8 भैंस पाल रखा था जिसमें से एक की मौत के बाद पूरा परिवार में अपने जीविका उपार्जन को लेकर काफी चितित होकर मायूस हो गए हैं। उमेद परस्ते के परिवार जानो ने अवैध करेंट लगाने वाले के ऊपर शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते हुए उचित मुआवजा की मांग की है ।