BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा — बच्चों के सुपोषण के लिए जनजागरूकता अभियान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सभी विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर इस अभियान में भाग ले रहे हैं।
पखवाड़े की शुरुआत साइकिल रैली और पोषण रथ के साथ हुई। जीवन के पहले 1000 दिनों, माताओं के पोषण, स्तनपान, और पूरक आहार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों की पोषण स्थिति का मूल्यांकन, एनीमिया की जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता पर जागरूकता फैलाई जा रही है।
सभी गतिविधियाँ जन आंदोलन डैशबोर्ड पर दर्ज की जा रही हैं, जिससे प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके। यह अभियान जनभागीदारी से प्रदेश को सुपोषित और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चरडोंगरी में ‘कागज़ी दो दीवार’ का खेल! 7.88 लाख की योजना में एक ही वाल खड़ा कर पूरा भुगतान 

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक ठाकुर के खिलाफ अबतक एफ आई आर नहीं 

Bhuvan Patel

कबीरधाम कलेक्टर ने मतदान करने पश्चात् लोगो को मतदान करने की की अपील

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!