BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। नवपदस्थ वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री निखिल अग्रवाल से शुक्रवार को वन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परशराम चंद्राकर, संरक्षक गणेश सिंह ठाकुर, कौशल साहू, सह सचिव सचिन कुमार, सनत मिश्रा, उपाध्यक्ष तारकेश यादव एवं रमेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में यह औपचारिक मुलाकात संपन्न हुई।
संघ के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर विभागीय कार्यों में सहयोग एवं समन्वय की भावना को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने जमीनी स्तर पर कर्मचारियों के हितों से संबंधित मुद्दों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल ने संघ के पदाधिकारियों के इस सौहार्दपूर्ण भेट मुलाकात के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, प्रभावशीलता एवं सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही।
यह मुलाकात न केवल एक औपचारिक परिचय का माध्यम बनी, बल्कि इससे अधिकारी-कर्मचारी के बीच बेहतर समन्वय की नींव भी रखी गई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की कर दी हत्या, पिता पर भी किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Bhuvan Patel

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया कवर्धा जिला न्यायालय का निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था में सुधार को दिए आवश्यक निर्देश

Bhuvan Patel

“‘योगगुरु’ की आड़ में अय्याशी का अड्डा: आश्रम से गांजा, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन बरामद, विदेशी फंडिंग और एनजीओ नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!