BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली नाबालिग की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 बिलासपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामल सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कूदुदंड स्थित माताचौरा इलाके का है. जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के सामने रहने वाली एक परिचित युवती उसके लिए नाश्ता लेकर पहुंची. युवती ने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसी बीच मृतका का एक दोस्त वहां आया और कमरे की ओर गया. वहां उसने देखा कि नाबालिग लड़की पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समाधान सेल” की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई — सट्टा-पट्टी लिखते सटोरिया को रंगे हाथों पकड़ा

Bhuvan Patel

विश्व कल्याण और धर्म रक्षा के संकल्प के साथ बलौदाबाजार में 19 जनवरी से श्री हनुमत महायज्ञ, 11 दिनों तक आस्था-संस्कृति का महापर्व

Bhuvan Patel

“अब रेंगाखार में ही मिलेगा राजस्व समाधान, 20 अगस्त तक होंगे सभी मामलों का निपटारा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!