BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में अवैध अप्रवासियों पर सख्ती

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान और कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों और उन्हें काम पर रखने वाले ठेकेदारों, टेंट व्यवसायियों, कबाड़ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दस्तावेजों की जांच कर अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करें।
राशन कार्ड, आधार, वोटर आईडी, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। अभियान की निगरानी और समीक्षा जिला स्तर पर होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाराजगी : निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवनों में गुणवत्ता दरकिनार , नियमित निरीक्षण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Bhuvan Patel

बिना बताए निकला और मिला कंकाल बनकर—महेश की मौत पर उठे कई सवाल

Bhuvan Patel

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!