BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विकास कार्यों में सुस्ती और अव्यवस्था पर नाराज़ दिखीं विधायक भावना बोहरा, अफसरों को लगाई फटकार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और जनता की बढ़ती शिकायतों को लेकर विधायक भावना बोहरा ने नाराजगी जाहिर की। आज पंडरिया स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर पालिका पंडरिया, जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई के कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों, योजनाओं के लचर क्रियान्वयन और जनहित की अनदेखी पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।
बैठक में यह बात उभरकर सामने आई कि कई निर्माण कार्य, जैसे कि सड़कों की मरम्मत, पुल निर्माण, और जल आपूर्ति की योजनाएं अभी तक अधूरी हैं या धीमी गति से चल रही हैं। हरिनाला पुल, अटल चौक, पांडातराई बायपास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में देरी पर विधायक ने विशेष ध्यान देते हुए प्रगति रिपोर्ट तलब की।
उन्होंने नगर में अवैध अतिक्रमण, पार्किंग अव्यवस्था, ट्रांसफॉर्मर विस्थापन और गर्मी में पेयजल संकट की शिकायतों पर प्रशासनिक तैयारियों को अपर्याप्त बताया और कार्यों में गंभीरता लाने की आवश्यकता बताई।
विधायक ने यह भी कहा कि भले ही केंद्र और राज्य सरकार से करोड़ों की स्वीकृति मिली हो, लेकिन जब तक जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होते और जनता को उसका लाभ नहीं मिलता, तब तक शासन की मंशा अधूरी ही मानी जाएगी।
बैठक में नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। सभी को विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आजादी के बाद पहली बार खूंखार नक्सली नेता हिड़मा के पैतृक गांव में हुआ  पंचायत चुनाव का मतदान

Bhuvan Patel

पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Bhuvan Patel

कामठी के प्राचीन मंदिर में लगा ताला, पुलिस के मौजूदगी तोड़ा  ताला ; हलषष्ठी पूजा संपन्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!