BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जंगल में जुआ, सड़क पर पहरेदार! पुलिस के पहुंचने से पहले ही खाली हो गया अड्डा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरकोना के जंगल में आज जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन मौके से जुआरी फरार हो गए। पुलिस के हाथ केवल छह मोटर सायकल ही लगीं।
मिली जानकारी के अनुसार, जुआ खेलने वालों का एक मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है, जिसमें कुछ लोग सड़क किनारे निगरानी करते हैं और पल-पल की खबर अंदर खेल रहे लोगों तक पहुंचाते हैं।
जैसे ही पुलिस बिरकोना के जंगल की ओर बढ़ी, मुखबिर ने तत्काल सूचना जुआ स्थल तक पहुंचा दी, जिससे वहां मौजूद सभी जुआरी भाग निकले।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस ने आज अचानक कार्रवाई की, तो जुआ खेलने वालों को इसकी भनक कैसे लग गई? क्या सूचना लीक हुई या फिर पुलिस की रणनीति में कहीं चूक हुई ।
इस पूरी घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि जुआरियों का नेटवर्क बेहद सतर्क और तकनीकी रूप से भी सक्षम है, जबकि पुलिस की तैयारी कहीं न कहीं कमजोर नजर आ रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेमी से बात करने से रोका तो किशोरी किया सुसाइड: पिता ने बात करते देखा तो फोन छुड़ा लिया था

cradmin

ऑपरेशन बाज” के तहत शातिर शराब तस्कर ‘सिंघम’ दबोचा, 65 पाव अवैध शराब जब्त

Bhuvan Patel

फर्जी अंकतालिका के आधार पर शिक्षक बना चंद्रराम यादव, शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!