BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया के प्राचीन विद्यालय भवन में लगी आग में जल गए सैकड़ों गणवेश, नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले बड़ा नुकसान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया , नगर के सबसे पुराने प्राथमिक विद्यालय बुनियादी शाला के डिस्मेंटल (ध्वस्त किए जा रहे) भवन में आज दोपहर अचानक लगी आग ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस आग में शिक्षा के अधिकार के तहत वितरित किए जाने वाले सैकड़ों गणवेश जलकर खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अब भी धधक रही है और धुएं का गुबार पूरे इलाके में देखा जा सकता है। वहीं, स्थानीय लोग आग बुझाने की बजाय वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
15 दिन बाद खुलने वाला है नया शिक्षा सत्र
नया शैक्षणिक सत्र 15 दिनों में शुरू होने वाला है। उक्त गणवेश पिछली सत्र में नहीं बांटे गए थे, और उन्हें नए सत्र में वितरित किया जाना था। सभी गणवेश पुराने भवन में संग्रहित थे, जिसे इन दिनों तोड़ा जा रहा है।
जानबूझकर लगाई गई आग
स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि आग उस समय लगी जब डिस्मेंटल का कार्य चल रहा था, और यह भी संभव है कि भवन तोड़ रहे लोगों ने ही लापरवाही या किसी कारणवश जानबूझकर आग लगाई हो। कई लोगों का कहना है कि यह मात्र दुर्घटना नहीं, बल्कि ग़ैर-जिम्मेदाराना हरकत या चूक हो सकती है, जिसे प्रशासन गंभीरता से ले।
कोई आग बुझाने नहीं आया
अब तक न दमकल विभाग मौके पर पहुँचा है, न ही शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आग बुझाने की कोई आधिकारिक कोशिश न होना लापरवाही का बड़ा संकेत है।
वायरल वीडियो से उपजा आक्रोश
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि लोग मूक दर्शक बने रहे, जबकि बच्चों का भविष्य जलकर राख हो रहा था। कई शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस प्रवृत्ति की निंदा की है।
प्रशासन से जवाब और कार्रवाई की मांग
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्रों के लिए त्वरित रूप से गणवेश की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तेज आवाज में डी जे बजाने वाले की खैर नहीं ,दस हजार का हुआ अर्थ दंड 

Bhuvan Patel

पुलिस का कमाल: मलैदा जंगल से फरार हत्या आरोपी दबोचा

Bhuvan Patel

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर मतदाताओं में देखा गया अभूतपूर्व उत्साह सुबह 08 बजे से लगने लगी लंबी लाईन महिला और पुरूष मतदाताओं में देखा गया मतदान को लेकर उत्साह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!