BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संत कबीर प्राकट्य उत्सव में सहभाग, लोहारा रोड पर भव्य कबीर चौक और स्टेडियम नामकरण की घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में आयोजित श्री सतगुरु कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में भाग लिया। उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब से आशीर्वाद प्राप्त कर कबीर साहब के चित्र पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की।
समारोह में उन्होंने कवर्धा शहर के लोहारा रोड पर कबीर साहब का भव्य स्मृति चौक निर्माण तथा इंडोर स्टेडियम का नाम बदलकर ‘आचार्य पंथ श्री हकनाम साहब बहुउद्देशीय स्टेडियम’ किए जाने की घोषणा की।
अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि कबीरधाम केवल एक जिला नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जहां संत कबीर साहब के विचारों की गूंज जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया और सामाजिक समरसता का संदेश दोहराया।
इस अवसर पर पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब ने कबीर वाणी की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्री-B.Ed और D.El.Ed परीक्षा संपन्न: 7651 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, उच्च स्तर की व्यवस्था

Bhuvan Patel

पत्नी की हत्या का खुलासा, 2 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

विभिन्न मांगो को लेकर एक अक्टूबर से राशन दुकान रहेगा बंद 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!