BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी संवेदनहीनता की पोल खुली: कचरे में मिलीं महापुरुषों की तस्वीरों वाली किताबें और कैलेंडर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जनपद पंचायत से सरकारी लापरवाही और जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता से जुड़ी योजनाओं के प्रचार के लिए छपवाया गया साहित्य – जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान श्रीरामचंद्र, डॉ. अंबेडकर व अन्य महापुरुषों की तस्वीरें थीं – सार्वजनिक स्थानों पर कचरे में बिखरा मिला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन पुस्तकों और कैलेंडरों का उपयोग कई स्थानों पर थूकदान की दीवार के रूप में किया गया, जिससे जनभावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है।

जनप्रतिनिधियों की तीखी प्रतिक्रिया

जनपद सदस्य ऋषभ कश्यप ने इस घटना को “महापुरुषों और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला अपमान” बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है और जांच की मांग की है।

सुशासन पर सवालिया निशान

छत्तीसगढ़ को ‘सुशासन का मॉडल राज्य’ कहा जाता है, लेकिन जब सरकारी प्रचार सामग्री कचरे में मिलती है और अधिकारी मौन साधे रहते हैं, तो यह दावा खोखला प्रतीत होता है। मामला न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का है, बल्कि राष्ट्रपुरुषों के प्रति अनादर का भी है। मामला बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत तखतपुर का है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाई प्रोफाइल जिले के पीएमश्री आत्मानंद स्कूल पोड़ी में किताबों का अभाव, तिमाही परीक्षा बिना पुस्तकों के — राष्ट्रीय सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर से की शिकायत”

Bhuvan Patel

सड़क पर पड़ी मिली तेंदुआ की लाश घटना है कि दुर्घटना

Bhuvan Patel

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को हटाने ग्रामीणों ने किया शिकायत , लगाया आरोप 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!