BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम: टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 जारी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग ने 24×7 सक्रिय टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 शुरू की है। यह हेल्पलाइन आम नागरिकों को संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्तियों या उनकी गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचाने का माध्यम प्रदान करेगी।
श्री शर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह हेल्पलाइन राष्ट्रहित में जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और हर शिकायत की जांच गंभीरता से की जाएगी ताकि निर्दोष व्यक्तियों को कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प को दोहराते हुए उपमुख्यमंत्री ने राज्य को घुसपैठ और अवैध गतिविधियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल सतर्कता व कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाए।
जनहित में अपील:
यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक की गतिविधियों या पहचान पर संदेह हो, तो वह निःसंकोच टोल फ्री नम्बर 1800-233-1905 पर संपर्क कर सकता है। छत्तीसगढ़ को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त बनाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुनील गुप्ता,रघुनाथ साहू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हो गए शामिल

Bhuvan Patel

खिला कमल , कवर्धा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी ने लहराया परचम

Bhuvan Patel

गोंडवाना पार्टी को झटका, नीलकंठ के नेतृत्व और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!