BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

“प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला: कदाचरण पर रोजगार सहायक बर्खास्त”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे संवेदनशील योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की ।  रोजगार सहायक गौरीशंकर पैकरा को हितग्राहियों से अवैध रूप से राशि वसूलने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार, रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिओ टैगिंग और मस्टर रोल प्रस्तुत करने के बदले हितग्राहियों से धन की मांग की जा रही थी। इस संबंध में कई शिकायतें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कसडोल को प्राप्त हुई थीं। तत्पश्चात, एक प्राथमिक जांच गठित की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुमोदन उपरांत रोजगार सहायक गौरीशंकर पैकरा को संविदा सेवा से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की चेतावनी
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध अनियमितता की पुष्टि होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पीठासीन अधिकारी प्रकाश यादव पर नियमो की हत्या का चरखुरा के पंचो ने लगाया आरोप

Bhuvan Patel

आंगनवाड़ी केंद्र के लिए दस किमी का पैदल सफर , नियमित नहीं खुलता केंद्र 

Bhuvan Patel

कवर्धा में बनने जा रही नालंदा लाइब्रेरी, 4.37 करोड़ की स्वीकृति – कलेक्टर ने स्थल का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!