BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

‘सबके लिए स्वास्थ्य’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला — छत्तीसगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भोपाल में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित जन स्वास्थ्य अभियान-इंडिया (JSAI) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ ने सक्रिय और सशक्त भागीदारी निभाई।
कार्यशाला में देशभर के 10 राज्यों से 40 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य समन्वयक चंद्रकांत यादव ने किया, जिसमें कबीरधाम, कोरिया, रायपुर, जांजगीर-चांपा और मोहला-मानपुर से जुड़े जमीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल थे।
प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जनता की आवाज बुलंद की और मानसून सत्र में जनस्वास्थ्य को नीति की प्राथमिकता बनाए जाने की मांग रखी।
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर चिंता जताई गई और आवश्यक दवाओं पर मूल्य नियंत्रण, फ्रंटलाइन वर्कर्स के श्रम अधिकार व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए गए।
इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष के अंत तक राष्ट्रीय सम्मेलन सहित दस राज्यों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ की सक्रियता ने राष्ट्रीय विमर्श को जनमुखी दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जमीन के मुआवजे के लालच में भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की चाचा की हत्या, कबीरधाम पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Bhuvan Patel

6 साल से अनुपस्थित सहायक शिक्षिका बर्खास्त, DEO ने दिखाई सख्ती

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिला विभागीय बंटवारा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!