BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बाल संप्रेषण गृह में संवेदनहीनता: अधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के एक बाल संप्रेषण गृह में पदस्थ अधिकारी राम कुमार सूर्यवंशी द्वारा नाबालिग अपचारी बालक के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी ने पीड़ित को उसके परिजन से मिलवाने का बहाना बनाकर विश्वास में लिया और उसके साथ दुराचार किया।
मामला तब उजागर हुआ जब न्यायालय की नियमित परीक्षण टीम संप्रेषण गृह का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान पीड़ित बालक ने साहस दिखाते हुए टीम को अपनी आपबीती सुनाई। जानकारी मिलते ही मामला न्यायालय के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, साथ ही बाल संप्रेषण गृह की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बघेल डर गए, इसलिए ईवीएम पर उठा रहे सवाल – सांसद पांडेय

Bhuvan Patel

हरियाली तीज : सुहागिनों का पावन पर्व, व्रत-उपवास से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कबीरधाम वकील संघ का बड़ा फैसला – आरोपियों की पैरवी नहीं होगी, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट वकीलों से भी समाज ने की अपील”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!