BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी 151 KM की कठिन कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से भोरमदेव तक जल लेकर करेंगी शिव पूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भगवान शिव के प्रति आस्था और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा 21 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार पर 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा करेंगी। वे अमरकंटक के माँ नर्मदा मंदिर से जल लेकर पदयात्रा प्रारंभ करेंगी और डोंगरिया महादेव में जलाभिषेक के बाद भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन करेंगी।

यह पहला अवसर होगा जब कोई महिला जनप्रतिनिधि इतनी कठिन पदयात्रा कर प्रदेश की खुशहाली हेतु आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़वासियों से इस आध्यात्मिक प्रयास में सहभागी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि शिवभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल होगी।

शिवभक्ति और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए माँ नर्मदा व भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करने का संकल्प लिया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तंबाकू नियंत्रण पर सख़्ती – 20 चालान, ग्रामीणों को दी गई कड़ी समझाइश

Bhuvan Patel

पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से पार्वती सुनहले चुनावी मैदान पर 

Lomesh Patel

पुलिस ने मवेशियों की अवैध ढुलाई करते तीन आरोपियों को दबोचा, ₹1.60 लाख का सामान जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!