BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मंत्री के भतीजे और पूर्व सांसद के बेटे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नवा रायपुर में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र निखिल कश्यप (22) का असमय निधन हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

 

घटना की जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, “पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र एवं मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप का सड़क दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दें।”
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। निखिल के निधन से कश्यप परिवार सहित पूरे बस्तर संभाग में शोक की लहर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“समाज निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया घुघरीकला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण और पौधरोपण”

Bhuvan Patel

सबसे झूठी और धोखेबाज भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार – गुरु बालदास

Bhuvan Patel

हत्याकांड: पुराने रंजिश में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, शव में पत्थर बांधकर फेंका, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!