BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरोजिनी वर्मा ने दिए तीन संतान को जन्म, अस्पताल स्टाफ की तत्परता से जटिल प्रसव सफल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में ग्राम कोदवा निवासी 29 वर्षीय सरोजिनी वर्मा पति हेमलाल वर्मा ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) को जन्म दिया। तीनों शिशु पूर्णतः स्वस्थ हैं और मां की भी स्थिति सामान्य है।
हेमलाल वर्मा ने बताया कि पत्नी का यह प्रसव पूरी तरह से सामान्य रहा एवं निःशुल्क किया गया है। इस सफल प्रसव प्रक्रिया के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्वास्थ्य स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उनका व्यवहार सहयोगात्मक था।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नवजात शिशुओं एवं प्रसूता का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत सभी शिशु पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। यह उपलब्धि सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं टीम के समर्पण को दर्शाती है। चिकित्सा टीम ने इस जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कर एक मिसाल कायम की है।
कलेक्टर दीपक सोनी एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने भाटापारा के सभी सम्बंधित स्टाफ को तारीफ करते हुए सतत रूप से जन स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वृद्धा पर उस्तरा से जानलेवा हमला कर लूट —  पुलिस ने आरोपी नाई को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मतदान दल के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 09 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

Bhuvan Patel

कबीरधाम में पहली बार तीन दिवसीय भोरमदेव तितली सम्मेलन का होगा आगाज 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!