BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबेमेतरासमाचारसिटी न्यूज़

सावन के पवित्र तेरस पर शिवलिंग खंडित, भोरमदेव क्षेत्र में आक्रोश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
धार्मिक स्थल पर अज्ञात तत्वों की करतूत, कांग्रेस ने जताया विरोध तत्काल कार्रवाई की मांग
कवर्धा
सावन मास की तेरस तिथि, जो शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र मानी जाती है, उस दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिला कबीरधाम के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हरमो की सारंगढ़ शिव मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर मंदिर परिसर के बाहर फेंक दिया गया।

यह मंदिर प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, उक्त मंदिर का पूर्व वर्ष ही जीर्णोद्धार हुआ था और यहां स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में सावन की इस पावन तिथि पर इस प्रकार की घटना सामने आना न केवल निंदनीय है, बल्कि क्षेत्रीय अमन और श्रद्धा पर भी गहरी चोट है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कबीरधाम के अध्यक्ष होरीराम साहू, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, आनंद सिंह, अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे। कांग्रेस ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला करार देते हुए प्रशासन को तत्काल कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र अपराधियों की पहचान कर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। वे इसे शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही मानते हैं, विशेषकर तब जब यह क्षेत्र भाजपा शासनकाल में बार-बार ऐसी घटनाओं का गवाह बन रहा है।
प्रशासन सख्त कार्रवाई करे – जिला कांग्रेस की चेतावनी
इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है। शिवलिंग खंडित करने वालों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं धार्मिक संगठनों और समाजिक नेताओं ने भी दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कामयाबी: महिला कमांडो दल की मदद से मोपका के ढाबा में छापा, दो फरार शराब कोचिए गिरफ्तार – 93 पाव देशी मसाला शराब जप्त

Bhuvan Patel

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर 100 कुंडीय महायज्ञ

Bhuvan Patel

लोहारीडीह हत्याकांड मामले में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी बंद कवर्धा सफल 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!