BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

व्यवस्था में सुधार नहीं, पुराने अस्पताल के सामने कचरा ढेर से लोग बेहाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , नगर पालिका का दर्जा मिलने के बावजूद पंडरिया में स्वच्छता व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। शहर का पुराना शासकीय अस्पताल जो लंबे समय से बंद पड़ा है, उसके सामने और आसपास का क्षेत्र कचरे के अघोषित डंपिंग ज़ोन में तब्दील हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका कर्मचारी आसपास के मोहल्लों और बाज़ार क्षेत्र से कचरा एकत्र कर यहीं पर अस्थायी रूप से डालते हैं और फिर सप्ताह में केवल दो दिन बाद उसका उठाव किया जाता है। इस दौरान गंदगी और सड़ांध फैलती है।
आसपास के लोगों और दुकानदारो ने बताया कि अस्पताल के सामने चाय दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनभर आवाजाही रहती है, लेकिन कचरे से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं, नगर पालिका के स्वच्छता अभियान के दावे इस स्थिति में खोखले नज़र आते हैं।
नगरवासियों का कहना है कि यदि तुरंत स्थायी कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई तो बदबू और गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि स्वच्छता अभियान के वास्तविक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्यवाही की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार , प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियां 

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला पंचायत के निर्वाचित प्रत्याशियों को दिया गया निर्वाचन प्रमाण पत्र 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!