BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

समाधान सेल की सूचना पर हथबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 शराब कोची गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हथबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेवधा रोड, हथबंद में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे तीन शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,100 मूल्य की 91 पाव देशी मसाला शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक सोल्ड स्कूटी जप्त की है।

पुलिस के अनुसार, समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से लगातार आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं, जिसके चलते अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो पा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना हथबंद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

कुलेश्वर चतुर्वेदी (25 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

हर्ष चतुर्वेदी (23 वर्ष), निवासी ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

भानु महिलांग (32 वर्ष), निवासी ग्राम सोनबरसा, थाना भाटापारा ग्रामीण

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या अन्य शिकायतों की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सोने का हंडा” निकला मिट्टी का घड़ा: तांत्रिक के झांसे में आकर बैंककर्मी ने गंवाए 14 लाख, 2 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मंत्री टंकराम वर्मा ने खुद साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bhuvan Patel

बोड़ला में 20 से 22 मई तक होगा त्रिदिवसीय कबीर संत समागम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!