BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहसपुर-लोहारा परियोजना के 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना आईसीडीएस सहसपुर-लोहारा अंतर्गत मंगलवार को सभी 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री का संदेश ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण रंगोली, मोटे अनाज, हरी सब्जियों, फलों और टेक-अवे पोस्टर के जरिए बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।

साथ ही पर्यवेक्षकों ने मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड की विस्तृत जानकारी गर्भवती एवं धात्री माताओं को प्रदान की।
आयोजन में प्रधानपाठक, आरएचओ, आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए और संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पोषण शपथ भी ली। आयोजन की सफलता में विभागीय अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन्यजीवों का शिकार करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bhuvan Patel

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: कवर्धा पुलिस की दबिश में दो सटोरिए गिरफ्तार, नगद ₹35,850 व मोबाइल जब्त

Bhuvan Patel

बंगलादेश से नाबालिक को भागकर छत्तीसगढ़ में किया शादी , आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!