BP NEWS CG
अन्य

मरम्मत में गड़बड़ी, बच्चों का भविष्य खतरे में! ढोलढोली प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, फ्लोरिंग उखड़ी, शौचालय अधूरा – जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के गांव ढोलढोली की शासकीय प्राथमिक शाला की हालत देखकर शासन-प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार साफ झलकता है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय को मरम्मत के नाम पर सिर्फ दिखावा कर छोड़ दिया गया। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात ऐसे हैं कि छत से पानी टपक रहा है, दीवारें सीलन से जर्जर हैं और फ्लोरिंग उखड़कर बच्चों के बैठने लायक भी नहीं बची।
सबसे शर्मनाक स्थिति शौचालय की है, जिसका निर्माण कार्य पिछले दो साल से अधूरा पड़ा है। छात्र-छात्राओं को मजबूरी में खुले में शौच करना पड़ रहा है। यह स्थिति उस इलाके की है जहां विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की अधिकता है, जिन्हें शासन योजनाओं में प्राथमिकता देने का दावा करता है।
यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर इतनी लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन हैं? क्यों अब तक जांच और कार्रवाई नहीं हुई । बच्चों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करना केवल लापरवाही नहीं, बल्कि उनके भविष्य से सीधा खिलवाड़ है।
जनप्रतिनिधि और विभागीय अफसर क्या केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित रहेंगे या इस लूटखसोट पर लगाम कसेंगे । ढोलढोली शाला की हालत तो सामने आ गई, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिले के और कितने विद्यालय इसी तरह भ्रष्टाचार और अनदेखी का शिकार हैं, जिनकी आवाज अब तक दबा दी गई है।
ढोलढोली स्कूल की जर्जर तस्वीर शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी को अंधेरे में धकेलने के लिए सिर्फ भ्रष्ट अफसर और ठेकेदार ही जिम्मेदार होंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम ने बच्चों को सेफ टच अनसेफ टच बताकर किया जागरूक

Bhuvan Patel

बड़े जुआरियों पर कार्यवाही नही , छोटे छोटे को पकड़कर लुट रही वाहवाही 

Bhuvan Patel

वनमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में 20 रुपये के बीज को 10 में बेचने मजबूर वनवासी जागरूकता की कमी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!