BP NEWS CG
अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता ज़पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को वार्ड नम्बर 7, पुराना बस स्टैंड के पास मंदिर प्रांगण, जोरा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया गया तथा दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण वितरण कर सम्मानित किया गया।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर की लिपाई-पोताई की गई तथा नाली जाम की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण की गई ताकि मंदिर में जलभराव की स्थिति न रहे। इसके साथ ही आस-पास में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल, श्रवण यंत्र, छड़ी व अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किया गया।
इस अवसर पर भावना बोहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की समस्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए उद्बोधन की शुरुआत की और कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवाभाव एवं राष्ट्र प्रथम के उनके संकल्प से प्रेरित होकर हमने आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार राष्ट्र देश के हर व्यक्ति, वर्ग एवं समुदाय के हित और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है वह हम सभी के लिए एक आदर्श है। सही मायनों में एक आदर्श जनप्रतिनिधि कैसा होता है, उसकी परिभाषा व जिम्मेदारियों को उन्होंने अपने व्यक्तित्व से प्रदर्शित कर हम सभी का मार्गदर्शन किया है। आज सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों का स्वच्छ भारत को साकार करने में अपनी भूमिका निभाते हुए सफाई अभियान चलाया। यह मोदी जी की दूरदर्शिता ही है जिन्होंने गांधी जी के इस सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया और स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जिसने एक जनांदोलन का रूप ले लिया। देश के हर बच्चे से लेकर महिला,पुरुष और बृद्धजनों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और मोदी जी के इस अभियान को सार्थक बनाया, जिसमें हमने भी आज अपनी सहभागिता निभाई।
भावना बोहरा ने कहा कि हमारे देश मे बहुत से ऐसे लोग हैं जो किसी हादसे का शिकार होते हैं और अपने शरीर का कोई हिस्सा गंवा देते हैं, कुछ लोगों में जन्म से ही यह समस्या होती है जिन्हें पहले हमारे देश मे कई नामों से पुकारा गया लेकिन प्रधानमंत्री जी ने उन्हें दिव्यांगजन नाम से संबोधित कर हमारे दिव्यांगजनों के प्रति जो अपनी भावना व्यक्त की और उनका सम्मान किया है वह वन्दनीय है। दिव्यांगजनों के प्रति उनका स्नेह, उन्हें प्रोत्साहन और समाज की मुख्यधारा से उन्हें जोड़ते हुए एक प्रमुख स्थान देने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे सार्थक कार्यों से प्रेरणा लेकर ही हमने आज यह कार्यक्रम का आयोजन करते हुए अपने ओर से एक छोटी सी भेंट प्रेषित करने का प्रयास किया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कई कार्य किये हैं और योजनाओं का संचालन कर रहें हैं। सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आएं हैं। प्रधानमंत्री जी ने दिव्यांगजनों पर अगर कोई अत्याचार करता है, उन्हें परेशान करता है, तो इससे जुड़े नियमों को सख्त किया है। दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया है। उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए भी दिव्यांगों का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मोदी सरकार ही है जिसने पहली बार दिव्यांगजनों के अधिकारों को स्पष्ट करने वाला कानून लागू किया। इस कानून का एक बहुत बड़ा लाभ ये हुआ है कि पहले दिव्यांगों की जो सात अलग-अलग तरह के वर्ग होते थे, उसे बढ़ाकर 21 कर दिया गया। इन सभी परिवर्तन एवं कार्यों से आज हमारे देश के दिव्यांग अपने हौसले, व आत्मबल से देश, प्रदेश के विकास में अपनी सक्रीय भूमिका निभाते हुए हमें आत्मगौरव की अनुभूती प्रदान कर रहें हैं।
भावना बोहरा ने कहा कि ओलंपिक हो या कला हर क्षेत्र में हमारे दिव्यांगजन अपने कौशल और प्रतिभा का अतुलनीय प्रदर्शन कर रहें है। अपने इसी सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ हमारे देश के दिव्यांगजन नए भारत के निर्माण में समुचित भागीदारी निभा रहे हैं। चाहे वो उद्योग हों, सेवा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, दिव्यांगों के कौशल को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज हमने भी उनके आत्मबल को बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्सहित करने के लिए आज निःशुल्क उपकरण वितरण कर उन्हें सम्मानित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है। हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से हमारे जिले के दिव्यांग भाई-बहनों को मानसिक व शारीरिक रूप से संबल मिलेगा उनका यही संतोष हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है अमूल्य धन है और आगे भी हम हमारे दिव्यांग भाई-बहनों की हर संभव सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
विदित हो की भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए उनके द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर नवल किशोर पांडेय, गजपाल साहू मंडल अध्यक्ष, कुलदीप छाबड़ा, वीरेंद्र शर्मा, खेम सिंह ठाकुर, इंद्र कुमार सोनी, हुकुम सिंह ठाकुर, प्रह्लाद मिश्रा, पंचू सारथी, पदम राज टंडन, अंजू शर्मा, प्रभा देवांगन, पुष्पलता राज, गोलू ठाकुर, पुष्पा शर्मा, अर्चना सिंह, सिमा ताम्रकार, अनुराग ठाकुर, लालाराम, अभिषेक शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

झीरम श्रद्धांजलि दिवस : सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ ली झीरम घाटी में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का लिया संकल्प

Bhuvan Patel

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कृमि की खुराक जरूर लें- कलेक्टर सभी पालक अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट अवश्य खिलाए

Bhuvan Patel

भारतीय जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन सरकार बदलने के जोशीले नारों के साथ विधायक कार्यालय घेराव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!