BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सामूहिक दुष्कर्म का 36 घंटे में खुलासा – पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को दबोचा, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कड़ा संदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कबीरधाम जिले की पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई, प्रोफेशनलिज़्म और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का मात्र 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस घिनौने अपराध में शामिल तीनों आदतन अपराधियों को धर दबोचा है।
यह सफलता पुलिस के “जीरो टॉलरेंस” रुख और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मंशा को स्पष्ट करती है।

गिरफ्तार आरोपी –
जितेन्द्र खरे (22 वर्ष)
नसीम अहमद (25 वर्ष)
मोहम्मद सरफराज (21 वर्ष)
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना कवर्धा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र का समन्वित उपयोग कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की।
पूरे जिले में 150 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने न्यायिक प्रक्रिया में उनकी पहचान की और आरोपियों ने अपराध स्वीकार भी किया।
जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य व एसपी धर्मेन्द्र सिंह लगातार मामले की मॉनिटरिंग करते रहे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विशेष टीमों की संयुक्त मेहनत से यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर हमला करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शुगर फैक्ट्री ने गन्ना किसानों को दिया 17.51 करोड़ का भुगतान, समय पर भुगतान में बना प्रदेश का मॉडल

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाने का भरोसेमंद प्रदर्शन: पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 24.85 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान पूर्ण

Bhuvan Patel

दुर्गा सिंह विजय बने सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अध्यक्ष 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!