BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

12 लाख के कार्य में भारी अनियमितता, निर्माण शुरू होते ही क्षतिग्रस्त! ग्रामीण बोले – अधिकारी कभी नहीं पहुंचे जांच करने

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कसडोल जनपद के ग्राम पंचायत बडगांव में “टार बांध में चेकडेम निर्माण कार्य” पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सामने आए हैं।  मिली जानकारी अनुसार कुल ₹12.01 लाख की लागत से स्वीकृत इस कार्य में ₹9.66 लाख सामग्री और ₹2.35 लाख मजदूरी मद के लिए स्वीकृत किया गया था, परंतु अब तक मजदूरी मद में केवल ₹1.56 लाख ही खर्च दिखाया गया है, जबकि कार्य स्थल पर पूर्ण हो गया है आनलाइन जानकारी पर अपूर्ण बता रहा है ।
दस्तावेज़ों से खुलासा
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चेक डैम निर्माण कार्य का तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 196/29.05.2023 तथा प्रशासकीय स्वीकृति क्रमांक 1099 प./02.06.2023 है। योजना के अनुसार निर्माण कार्य 8 जनवरी 2024 से प्रारंभ होना था, किंतु स्थल निरीक्षण में पाया गया कि चेकडेम का निर्माण निर्धारित स्थल से हटकर किया गया है। न केवल स्थान गलत चुना गया, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता भी बेहद निम्न स्तर की है।
प्राक्कलन के अनुसार नहीं हुआ निर्माण
कार्य में प्रयुक्त सामग्री और संरचना का स्तर प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया गया है । ग्रामीणों का कहना है कि कार्य पूर्ण होने से पहले ही चेकडेम क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के क्षेत्र में मिट्टी कटाव और सीमेंट टूटने के निशान साफ देखे जा सकते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि निर्माण गुणवत्ता को गंभीरता से दरकिनार किया गया है।
 ग्रामीणों की मांग 
ग्रामीणों ने बताया कि कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करने कोई जिम्मेदार अधिकारी अब तक स्थल पर नहीं पहुंचे। पंचायत को कार्य की एजेंसी बताया गया है, लेकिन वास्तव में काम ठेके के माध्यम से कराया गया, जिससे “मनरेगा” के मूल उद्देश्य – स्थानीय रोजगार सृजन – को ठेंगा दिखाया गया है।
 प्रमुख बिंदु 
कुल स्वीकृत राशि: ₹12.01 लाख
सामग्री मद: ₹9.66 लाख
मजदूरी मद: ₹2.35 लाख (खर्च दिखाया गया ₹1.56 लाख)
कार्य प्रारंभ: 08/01/2024
एजेंसी: ग्राम पंचायत बडगांव
स्थिति: निर्माण स्थल गलत, गुणवत्ता संदिग्ध, चेकडेम क्षतिग्रस्त
 सवालों के घेरे में पंचायत और निगरानी तंत्र
इस पूरे मामले ने पंचायत और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां शासन-प्रशासन ग्रामीण विकास और जल संरक्षण को लेकर करोड़ों खर्च कर रहा है, वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे घटिया निर्माण जनहित के साथ खिलवाड़ है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आम आदमी पार्टी में बड़ी संख्या लोग हुए शामिल 

Bhuvan Patel

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

Bhuvan Patel

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 14.13 करोड़ रूपए का भुगतान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!