BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचार

तरेगांव वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का झुंड सक्रिय, वन विभाग की सतत निगरानी — आसपास के गांवों में अलर्ट जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। 4 नवम्बर 2025 की रात 9 बजे तरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत प.स. वृत्त मुंडादादर के पास, एम.पी. सीमा से लगे पंडरीपानी क्षेत्र में चार हाथियों का झुंड लोकेट किया गया है।
वन विभाग के तरेगांव परिक्षेत्र के कर्मचारी सतत् निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने की समझाइश दे रहे हैं।
 बताया जा रहा है कि हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ग्राम गाभोडा, पंडरीपानी, दराई, बाकी, केशमर्दा, कँवलधरा, दलदली धनवाही, चन्द्रादादर, मुकाम और साझाटोला में अलर्ट जारी किया गया है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाएं, बिजली के तारों और मचान पर न रुकें, और किसी भी स्थिति में हाथियों को उकसाने का प्रयास न करें।
वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि जनहानि या फसलों की क्षति से बचाव किया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ड्यूटी के नाम पर छल: स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुष्कर्म, गर्भपात और न्याय की जंग”

Bhuvan Patel

30 मार्च को मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन

Bhuvan Patel

POCSO एक्ट के तहत सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट: बाल अधिकारों की सुरक्षा में भागीदारी का सुनहरा अवसर”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!