BP NEWS CG
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

रेल हादसे में चरवाहा महिला और 16 मवेशियों की मौत! रेल सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा फाटक के पास सोमवार शाम  को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें चरवाहा महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत का शिकार हो गई। हादसे में महिला के साथ चल रही उसकी 16 बकरा-बकरियाँ भी ट्रेन से कटकर मर गईं, जिससे घटनास्थल पर हृदयविदारक दृश्य बन गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने मवेशियों को चराकर घर लौट रही थी। उसी दौरान अचानक ट्रेन के गुजरने पर वह और उसके मवेशी पटरियों पर फँस गए और तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर रेलवे फाटकों पर सुरक्षा, चेतावनी संकेतों की कमी, और लोगों की सुरक्षित आवाजाही जैसे गंभीर मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित फाटक और असुरक्षित क्रॉसिंग लगातार मौतें दे रहे हैं, लेकिन समाधान अभी दूर दिखाई देता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति ने भूमि के पुनर्स्थापना के लिए कबीरधाम जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Bhuvan Patel

दीपावली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 214 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹1.34 लाख नकद बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!