BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

कुसूमघटा में देसी कसीनो का भांडाफोड़: ताश-पत्ती के जुए में दो गिरफ्तार, 1.06 लाख नकद जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में चल रहे जुआ-सट्टा पर पुलिस की कड़ी निगरानी एक बार फिर रंग लाई। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में कुसूमघटा में चल रहे देसी कसीनो पर चौकी पोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने रात को दबिश दी। पुलिस पार्टी को देख कुछ जुआड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन दो जुआरियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में
मुकेश वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा (30 वर्ष)
बाल्मिकी वर्मा पिता तुकाराम वर्मा (42 वर्ष), निवासी कुसूमघटा
शामिल हैं।
दोनों के कब्जे से ₹1,06,900 नकद, 52 ताश पत्तियाँ और एक प्लास्टिक बोरी बरामद कर पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में चर्चा तेज है और जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुशासन तिहार 2025 : लक्ष्मी राजवाड़े ने बीहड़ गांवों में सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Bhuvan Patel

चौदह में आठ जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत सूची में कुछ नया तो कुछ पुराने को दिया मौका 

Bhuvan Patel

गांजा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तारी लेकिन मुख्य सप्लायर अभी तक गिरफ्त से बाहर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!