BP NEWS CG
अन्यकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“स्कूलों में मिट्टी का विज्ञान: कबीरधाम के नवोदय में शुरू हुआ अभिनव पायलट स्कूल सॉयल हेल्थ प्रोजेक्ट, छात्रों को मिला प्रायोगिक कृषि ज्ञान”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कृषि विभाग कबीरधाम द्वारा कृषि शिक्षा को स्कूल स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला में किया गया। 28 नवंबर को आयोजित इस नवाचारी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की वास्तविक समझ प्रदान करना था।

कृषि विज्ञान केंद्र नेवारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने छात्रों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने मृदा नमूना संग्रहण, वैज्ञानिक विश्लेषण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसल चयन जैसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जैविक खाद और संतुलित उर्वरकों के उपयोग से कृषि लागत घटती है और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
आत्मा परियोजना के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुशील कुमार वर्मा ने छात्रों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं स्कूल सॉयल हेल्थ कार्ड मॉडल की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को मृदा परीक्षण की अनिवार्यता एवं कबीरधाम जिले की भौगोलिक-मृदा संरचना को समझने का अवसर मिला।

 

प्रयोगशाला सहायक श्रीमती कीर्ति सलूजा एवं श्रीमती जानकी दिवान ने बच्चों को प्रायोगिक सत्र में मृदा पी.एच. समेत 12 महत्त्वपूर्ण मृदा पैरामीटर को परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया। छात्रों के लिए यह प्रयोगात्मक अनुभव वास्तविक कृषि विज्ञान से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. लांझेवर, शिक्षक (पीजीटी बायोलॉजी) श्री शुभम गर्ग एवं कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सौरभ झा भी उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल छात्रों में वैज्ञानिक कृषि के प्रति रुचि बढ़ा रही है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल शिक्षा में एग्री-स्टेम मॉडल विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास मानी जा रही 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लापरवाही:ठंडी दारू के बिना सूनी शामें, कुकदूर के मदिरा प्रेमियों का मूड ऑफ!

Bhuvan Patel

कापादह पुल पर पेट्रोल टैंकर और बाइक की टक्कर — एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

अंधविश्वास : ‘सोना-चांदी का हंडा’ निकालने का झांसा देकर 13.74 लाख की ठगी, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!