BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास — स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिला आज विकास के नए दौर में प्रवेश कर गया। जिले के नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया, जिसे कबीरधाम की अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि माना जा रहा है। 40 एकड़ में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। इसके शुरू होने से जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का नया अध्याय शुरू होगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का विस्तार
मेडिकल कॉलेज बनने से अब गंभीर बीमारियों का इलाज जिले में ही संभव होगा।
सीटी स्कैन, क्रिटिकल केयर यूनिट, सोनोग्राफी जैसी सेवाओं के विस्तार से जिला अस्पताल पहले ही मजबूत हो चुका है।
100 बिस्तरों की क्षमता बढ़ाकर 220 बिस्तर की गई। 50 क्रिटिकल केयर बेड स्थापित किए गए।
50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी पूरी।
कबीरधाम को मिला एक साथ कई विकास कार्यों का पैकेज
शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी की गईं—
कवर्धा में पंचमुखी बूढ़ा महादेव रिवर फ्रंट निर्माण
रवेली में महाविद्यालय की स्थापना
जिले में सिंचाई, बिजली एवं सड़क परियोजनाओं में तेजी
पीडब्ल्यूडी की 24 सड़कें, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की 28 सड़कें, पीएमजीएसवाई की 76 सड़कें मंजूर
2,000 से अधिक ट्रांसफार्मर और 8 नए सब-स्टेशन स्थापित किए जाने की प्रक्रिया जारी
जिले में 50 स्मार्ट क्लास शुरू
रेंगाखार और पिपरिया में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध
जिले में आवास, शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य — चारों क्षेत्रों में बड़ी छलांग
पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत, जिसमें 50,000 से अधिक घर केवल कवर्धा जिले के लिए।
भोरमदेव क्षेत्र को स्वदेश दर्शन योजना के तहत 146 करोड़ की मंजूरी—पर्यटन को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान।
जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए पीएम जनमन योजना क्रियान्वित।
किसानों और वनांचल के लिए महत्वपूर्ण फैसले
धान खरीदी लगातार तीन वर्षों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल पर।
तेंदूपत्ता की दर 4,000 से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा।
राम लला दर्शन योजना का लाभ प्रदेश भर में जारी।
स्व सहायता समूहों को 7 करोड़ 78 लाख रुपए का सशक्तिकरण पैकेज
लखपति दीदी योजना अंतर्गत—
1,454 स्व सहायता समूहों को 7 करोड़ 63 लाख रुपए
97 समूहों को 14 लाख 55 हजार रुपए के चेक वितरित
यह आर्थिक सहयोग महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई रफ्तार देगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा में आयोजित शिविर में 388 दिव्यागजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

Bhuvan Patel

चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!