BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गुरु घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस की खुलेआम अवहेलना — कबीरधाम में आबकारी का बड़ा एक्शन, तीन तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब भंडारण व बिक्री पर आबकारी विभाग की सख्त कार्यवाही, तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज
गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पूरे जिले में शुष्क दिवस घोषित होने के बावजूद कबीरधाम में अवैध शराब के कारोबार की कोशिशें सामने आईं। आबकारी विभाग ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की है।
आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 18.12.2025 को यह कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना पर आबकारी वृत्त कवर्धा की टीम ने पिपरिया थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।
तीन आरोपी, तीन प्रकरण — अवैध शराब बरामद
किसन कुमार दिवाकर (29 वर्ष), निवासी ग्राम मानपुर
➤ 39 पाव देशी मदिरा प्लेन (7.020 बल्क लीटर)
➤ बाजार मूल्य: ₹3120
सदन जायसवाल (66 वर्ष), निवासी पिपरिया
➤ 26 पाव देशी मदिरा प्लेन
➤ बाजार मूल्य: ₹2080
सुखदेव राजपूत (35 वर्ष), निवासी नवघटा मिलन चौक, पिपरिया
➤ 28 पाव देशी मदिरा प्लेन
➤ बाजार मूल्य: ₹2240
तीनों मामलों में मौके पर ही मदिरा को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
शुष्क दिवस पर सख्ती का स्पष्ट संदेश
गुरु घासीदास जयंती जैसे पावन अवसर पर शुष्क दिवस की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सामाजिक एवं संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के पर्यवेक्षण में, आबकारी वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा, वृत्त सहसपुर लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश उईके तथा आरक्षक अमर पिल्ले, कमल मेश्राम, आकाश सिंह का विशेष योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एनएच-30 पर फिर मौत से आमना-सामना : आयचर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, डायल-112 चालक ने खुद पिता को पहुंचाया अस्पताल

Bhuvan Patel

कवर्धा में पुलिस की रातभर सघन दबिश: अड्डेबाजी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

कवर्धा के जंगलों में मौत का तांडव! तेंदुआ–बायसन शिकार से खुली वन सुरक्षा की पोल—कार्रवाई बाद में, सवाल पहले: जंगल की भरपाई कौन करेगा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!