BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। जिले के वर्तमान कलेक्टर और 2011 बैच के IAS अधिकारी दीपक सोनी को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
दीपक सोनी आगामी पांच वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही वे दिल्ली में पदभार संभालेंगे, जिसके बाद बलौदाबाजार जिले को नया कलेक्टर मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका नीति निर्माण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनिटरिंग और राज्यों के साथ समन्वय से जुड़ी होगी।
फील्ड में काम करने का व्यापक अनुभव रखने वाले दीपक सोनी इससे पहले दंतेवाड़ा और कोंडागांव जैसे संवेदनशील जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। बलौदाबाजार में उनके कार्यकाल के दौरान शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक अनुशासन और जनता से सीधे संवाद को प्राथमिकता दी गई।
गौरतलब है कि हाल ही में 2011 बैच के एक अन्य IAS अधिकारी सर्वेश्वर भूरे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। लगातार दो अधिकारियों की केंद्र में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के लिए सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

घटते जल स्तर पर चिंता: बिना अनुमति बोर खनन पर प्रशासन सख्त

Bhuvan Patel

घोघरा नदी में अज्ञात बालक का शव मिला, पुलिस ने पहचान के लिए जनसहयोग मांगा

Bhuvan Patel

गोंडवाना गोड़ महासभा कामठी में एक दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पुरखा संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता का लिया संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!