BP NEWS CG
क्राइमपंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

फर्जी इंस्टाग्राम-फेसबुक आईडी बनाकर महिला की फोटो वायरल करने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 कुण्डा क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए महिला की फोटो वायरल करने के मामले में कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना कुण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी एक युवक से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और बाद में उसे धमकाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें अपने मोबाइल में सुरक्षित रखता था। जब पीड़िता ने वीडियो कॉल करने से मना किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाकर फोटो वायरल कर दिए।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कुण्डा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को गुजरात के सूरत भेजा गया, जहां से आरोपी अनिल कुमार मौर्य (34 वर्ष) निवासी नवागम नरोत्तम नगर, सब्जी मार्केट डिडौली, जिला सूरत (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकास ही लक्ष्य, जनता ही प्रेरणा”—पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

पोषण माह के अच्छे अभ्यासों को आंगनबाड़ी केन्द्र की गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल करना जरूरी हैः-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

Bhuvan Patel

तरेगांव क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!