BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कवर्धा जिलाध्यक्ष बने श्याम टंडन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। दुर्ग संभाग अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह एवं संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल की अनुशंसा पर श्री श्याम टंडन को कवर्धा जिला–कबीरधाम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में किए गए मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जिला इकाई एवं ब्लॉक इकाई के गठन का अधिकार नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम टंडन को सौंपा गया है।

इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने श्याम टंडन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा पत्रकारों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम टंडन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“भारतमाला फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं निर्दोष हूं'”

Bhuvan Patel

दतिलहा मंदिर के पास 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन दिन बाद मिला शव

Bhuvan Patel

कानून के प्रति लापरवाही नहीं चलेगी – पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!