BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

दिव्यांगजनों के लिए सहारा बना प्रशासन, कलेक्टर ने वितरित किए सहायक उपकरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मंडी परिसर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व चिन्हांकित 5 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। यह वितरण मॉ रिहेब आसरा एवं एलिम्को के सहयोग से किया गया।

बलौदा बाजार कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है। सहायक उपकरण उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ आवागमन और रोजगार में भी उपयोगी साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, सीएचएमओ डॉ. आर.के. अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार एवं उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एक सप्ताह में दो सनसनीखेज घटनाएं: पहले बछिया पर चाकू से हमला, अब कोलिहा में गौवंश मृत — धारदार हथियार से कटने के निशान ने क्षेत्र में दहशत फैलाई

Bhuvan Patel

भोरमदेव अभ्यारण्य में मवेशियों की आवाजाही पर वन विभाग की सख्ती

Bhuvan Patel

मौत का गड्ढा बना खनन का छोड़ा हुआ जख्म: तीन दिन से लापता श्रमिक, संसाधनविहीन गोताखोर बेबस तालाब नहीं, 15–20 साल पुरानी पत्थर खदान; गहराई बनी तलाश में सबसे बड़ी बाधा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!