BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

संवेदनशीलता और सजगता की मिसाल: 24 घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम पुलिस ने एक बार फिर तत्परता, संवेदनशीलता और विधिसम्मत कार्रवाई का परिचय देते हुए नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में 24 घंटे के भीतर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को थाना लोहारा में नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर गुम इंसान कायम किया और खोजबीन प्रारंभ की।

मामले में विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, साइबर ट्रैकिंग एवं सतत पतासाजी के माध्यम से संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस की मुस्तैदी के परिणामस्वरूप बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बाल संरक्षण कानूनों के तहत नियमानुसार महिला अधिकारी की उपस्थिति में बालिका का बयान दर्ज किया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 6 के तहत प्रकरण में वृद्धि की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए उसे सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया है। पूरी कार्रवाई बाल अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए की गई।

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्वरित सूचना से ही प्रभावी कार्रवाई संभव हो पाती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बजट में कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों से जिले की बदलेगी तस्वीर

Bhuvan Patel

गोवर्धन पूजा की सुबह मातम में बदली, पति ने पत्नी की सब्बल से कर दी हत्या! 

Bhuvan Patel

भोयरा मरार (पटेल) समाज संगठन का जिला विस्तार, चारों ब्लॉकों से पदाधिकारियों की घोषणा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!