BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव से लौटते समय दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से महिला की मौत, मासूम बाल-बाल बचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। भोरमदेव घूमने आए एक दंपत्ति के साथ लौटते समय सरोधा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दंपत्ति का 10 माह का मासूम बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति ने बताया कि वे परपोडी थाना क्षेत्र के ग्राम बेन्दरचुवा से मोटरसाइकिल से भोरमदेव घूमने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन की तलाश जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया वन परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार:अर्दन डेम निर्माण में लाखो का व्यय , बूंद भर पानी नही

Bhuvan Patel

सरोधादादर गैंगरेप पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा: “डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी”, सीमा अनंत ने उठाए तीखे सवाल

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लापरवाही का मामला विधानसभा में गूंजा, भावना बोहरा ने उठाए राशन वितरण, महतारी वंदन योजना और दिव्यांग उपकरण वितरण के मुद्दे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!