BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

हथबंद–रिंगनी के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला, रनओवर से मौत की आशंका

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

अभी कुछ समय पहले दिनांक 06 अप्रैल 2026 की सुबह ग्राम हथबंद और रिंगनी के बीच रेलवे ट्रैक पर खंभा क्रमांक 781/5 के पास लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रथम दृष्टया जांच में महिला की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने (रनओवर) से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद ही हो सकेगी। शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के ग्रामों के सरपंचों और कोटवारों के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो तो तत्काल संबंधित थाना या नजदीकी पुलिस चौकी से संपर्क करें, ताकि पहचान और आगे की कार्यवाही की जा सके।

यह मामला जिला बलौदा बाजार से संबंधित है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

24 घंटे में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

सुदूर वनांचल रेंगाखार को मिली एंबुलेंस की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Bhuvan Patel

चीतल शिकार प्रकरण में बड़ी सफलता: दो फरार शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की सतत कार्रवाई रंग लाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!