छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला कबीरधाम में लेखा सह एमआईएस सहायक के रिक्त संविदा पद पर भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह कार्रवाई कार्यालयीन पत्र क्रमांक 109 दिनांक 17 मार्च 2026 के तहत जारी विज्ञापन के आधार पर की गई है।
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं संलग्न दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। अनिवार्य योग्यता या अनुभव के अभाव, अपूर्ण दस्तावेज अथवा निर्धारित वर्ग से संबंधित न होने के कारण कुछ आवेदकों को अपात्र घोषित किया गया है।
प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वे 29 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला पंचायत कबीरधाम के आवक-जावक शाखा में स्वयं उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विलंब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पात्र एवं अपात्र सूची का अवलोकन जिला पंचायत कबीरधाम के सूचना पटल एवं कबीरधाम जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kawardha.gov.in� पर किया जा सकता है।