BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

15 जुलाई तक पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन, गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले Padma Vibhushan, Padma Bhushan और Padma Shri हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।

प्रशासन से जारी निर्देशों के अनुसार 15 मार्च 2026 से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज के उन गुमनाम और अनछुए नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, जो वनांचल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहकर समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन तथा दूरस्थ अंचलों में सेवा दे रहे व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने पर जोर दिया गया है। सभी नामांकन केवल भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव जिला कलेक्टर की अनुशंसा के साथ निर्धारित प्रारूप में तैयार कर समयसीमा के भीतर प्रेषित करना अनिवार्य किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विलंब से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में जल जीवन मिशन योजना सिर्फ आंकड़ों पर , धरातल पर मिशन का हो गया है कमीशन

Bhuvan Patel

जिले में मुख्य मार्गों एवं चौक चौराहों से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्यवाही की गई 

Bhuvan Patel

महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को पंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल धारा 376,456,506 IPC. के तहत मामला दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!