BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कोको में सनसनीखेज वारदात: नाती ने टंगिया से की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही 75 वर्षीय दादी की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को थाना पिपरिया को सूचना मिली कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके नाती द्वारा घर के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। साथ ही आरोपी द्वारा अपने सगे भाई पर भी हमला किए जाने की सूचना थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतका के शव के साथ भीतर ही मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाए जाने पर वह हाथ में टंगिया लेकर बाहर निकला। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को काबू में लिया और उसके कब्जे से टंगिया जब्त कर ली।

मृतका की पहचान बुधन बाई (75 वर्ष) के रूप में की गई है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मकान की परछी एवं अन्य स्थानों की जांच के बाद पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई गैदलाल को भी टंगिया लेकर दौड़ाया था। जान बचाने के प्रयास में गैदलाल मकान की छत से कूद गया, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। उसका उपचार कराया जा रहा है।

मामले में आरोपी जीतेन्द्र पात्रे (32 वर्ष), पिता लखन पात्रे, निवासी ग्राम कोको को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आगे की विवेचना की जा रही है।

ग्राम कोको में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“भोरमदेव में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त—करंट से दो गौर ढेर, गश्त गायब; पाँच शिकारी चढ़े पुलिस-वन अमले के हत्थे”

Bhuvan Patel

मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस खुद हुई बीमार, चिल्फी घाट में बीच रास्ते बंद पड़ी

Bhuvan Patel

रिकार्ड अपटेड नही , सरकारी जमीन पर निजी कब्जा , रोज हो रहा खरीदी बिक्री

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!