BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

भीषण गर्मी में राहत: जनपद सदस्य अंबिका गोलू राम सोनवानी की पहल पर तीन स्थानों पर बोर खनन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत ओढ़डबरी के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र की लोकप्रिय जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका गोलू राम सोनवानी की पहल से ग्राम लोखान में तिलक मेखले के घर के पास बोर खनन कार्य प्रारंभ किया गया। पूजा-अर्चना एवं श्रीफल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसमें सरपंच अशोक कुर्रे, पंच उमा कुर्रे, सचिव ओमल कुर्रे, इंद्रजीत चतुर्वेदी, गजपटी बाबू दास, संतोष उबरन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बोर से पर्याप्त पानी निकलने पर ग्रामीणों ने संतोष जताया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत ओढ़डबरी के गुरु घासीदास चौक में जिला पंचायत सदस्य मद के 15वें वित्त आयोग मद से बोर खनन कराया गया, जहां पर्याप्त जल उपलब्ध होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। वहीं देवेंद्र कुर्रे के घर के पास भी जनपद सदस्य मद से बोर खनन कार्य पूर्ण कराया गया।

श्रीमती सोनवानी ने कहा कि क्षेत्र में जहां भी पेयजल समस्या होगी, वहां प्राथमिकता से बोर खनन कर राहत पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों ने उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं ने लंबित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री से कि मुलाकात

Bhuvan Patel

वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष का भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

Bhuvan Patel

रणवीरपुर में उप तहसील का शुभारंभ, ग्रामीणों को अब राजस्व सेवाओं का सीधे लाभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!